BusinessIndia

RBI ने नहीं बेचा एक ग्राम भी सोना… Gold Reserve पर सरकार का बड़ा बयान

लोकसभा में लिखित प्रश्न के जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि RBI द्वारा किसी भी प्रकार से सोना नहीं बेचा गया. लिखित प्रश्न पूछा गया कि क्या सरकार ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के लिए लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचा है?

RBI ने नहीं बेचा एक ग्राम भी सोना… Gold Reserve पर सरकार का बड़ा बयान

सरकार का उत्तर : नहीं. भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसने कोई भी नहीं बेचा है. इससे पहले RBI ने 3 जून 2026 को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सोना बेचने संबंधी खबरें गलत और भ्रामक हैं. प्रेस और मीडिया के एक वर्ग में प्रकाशित/प्रसारित रिपोर्टों का RBI ने खंडन किया है.

सोने का मौजूदा भंडार:

  • 29 मई 2026 तक RBI के विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा रहे सोने का भौतिक भंडार 880.52 टन पर यथावत बना हुआ है.
  • इसमें किसी प्रकार की कमी या बदलाव नहीं हुआ है.
  • कुल मिलाकर सरकार या RBI द्वारा लगभग 12 अरब डॉलर का सोना बेचने का दावा सही नहीं है.
  • RBI के अनुसार, सोने का भंडार पहले की तरह 880.52 टन ही है और मीडिया में आई बिक्री संबंधी खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं.

संसद का मानसून सत्र शुरू, दिनभर चलता रहा हंगामा

बता दें कि सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है. मानसून सत्र के पहले दिन नीट पेपर लीक को लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल सुबह के लिए स्थगित कर दी गयी.

इससे पहले सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के हजारों समर्थकों के प्रदर्शन से दिल्ली में दिनभर हंगामा मचा रहा. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैन को तोड़ा और शिक्षा मंत्रीके इस्तीफे की मांग को लेकर पार्लियामेंट तक मार्च करने की कोशिश की. सेंट्रल दिल्ली में भीड़ को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply