India

UP Weather Alert: यूपी में मानसून का कहर, 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 10 की मौत, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, बरेली समेत करीब 20 जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

UP Weather Alert: यूपी में मानसून का कहर, 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 10 की मौत, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

अस्पतालों में घुटनों तक पानी, सड़क धंसी

लगातार बारिश के कारण उन्नाव और फिरोजाबाद के सरकारी अस्पतालों में घुटनों तक पानी भर गया। वहीं शामली में नहर टूटने से उसके किनारे बनी सड़क करीब 10 फीट धंस गई, जिससे आसपास के गांवों में पानी घुस गया और कई बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंगासरयू समेत कई नदियां उफान पर

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश की नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। काशी के दशाश्वमेध घाट से लेकर पंचगंगा घाट तक कई छोटे मंदिरों में पानी भर गया है। वहीं एटा में अरिंद नदी उफान पर है, जिससे तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

24 घंटे में 10 लोगों की मौत

बारिश और आकाशीय बिजली ने भी प्रदेश में कहर बरपाया है। पिछले 24 घंटे में अलगअलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। इसके अलावा प्रयागराज में बिजली गिरने से दो लोगों, बलिया और चंदौली में एकएक किसान तथा एटा में मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

24 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र और सक्रिय मानसूनी रेखा के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी तीन से चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से नदीनालों के किनारे जाने से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित बाढ़ और जलभराव वाले इलाकों में राहत एवं बचाव के इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply