IndiaTrendingUttar Pradesh

अनशन के बीच सोनम वांगचुक की हालत स्थिर…हालांकि ब्लड शुगर कम; एम्स के डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली : सफदरजंग अस्पताल में भर्ती लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन चिकित्सकों की निगरानी अभी भी जारी है। मंगलवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने बताया कि उनके सभी महत्वपूर्ण जीवनरक्षक मानक स्थिर हैं, हालांकि ब्लड शुगर का स्तर अब भी सामान्य से कम बना हुआ है।

अनशन के बीच सोनम वांगचुक की हालत स्थिर…हालांकि ब्लड शुगर कम; एम्स के डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

अस्पताल के अनुसार, रक्त जांच में पोटैशियम का स्तर 3.2 एमईक्यू/एल दर्ज किया गया है। साथ ही उनमें पैनसाइटोपीनिया के लक्षण बने हुए हैं। इनमें एनीमिया तथा श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी शामिल है। चिकित्सकों का कहना है कि इन असामान्य जांच रिपोर्टों को देखते हुए उनकी लगातार निगरानी और नियमित परीक्षण आवश्यक हैं।

हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि सोनम वांगचुक को फिलहाल ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन और मुंह के जरिए पोटैशियम सप्लीमेंट दिया जा रहा है। हालांकि, डॉक्टरों की बारबार सलाह के बावजूद उन्होंने नसों के माध्यम से तरल पदार्थ और ग्लूकोज लेने से इनकार कर दिया है।

अस्पताल के अनुसार, लंबे समय से जारी उपवास के कारण उन्हें अब भी हल्के से मध्यम स्तर का निर्जलीकरण है। ऐसे में संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने और उपचार के लिए उनकी लगातार चिकित्सकीय निगरानी और क्लीनिकल मॉनिटरिंग की जा रही है।

सफदरजंग अस्पताल और एम्स के विशेषज्ञों की संयुक्त बहुविषयक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल का कहना है कि उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आगे का उपचार और अन्य चिकित्सकीय निर्णय उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा क्रमिक प्रयोगशाला जांच रिपोर्टों के आधार पर लिए जाएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply