IndiaTrending

बॉयफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो लड़की ने सड़क पर काटा बवाल, पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर किया हंगामा

Gujarat Bizarre Incident Girl Stopped An Emergency Janrakshak 112 In Vadodara City Creates Huge Ruckus

Gujarat Viral News: गुजरात के वडोदरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के मकरपुरा GIDC इलाके में एक लड़की ने पुलिस की जनरक्षक यानी DIAL 112 की गाड़ी को रुकवाया और फिर उसके बोनट पर बैठ गई। यह घटना बृहस्पति चौराहे से मंजलपुर तुलसीधाम की ओर जाने वाली सड़क पर महादेव मंदिर के सामने हुई। लड़की ने गाड़ी पर चढ़कर काफी देर तक हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, लड़की के किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अपने प्रेमी से विवाद के चलते उसने सार्वजनिक सड़क पर बवाल मचाया। लड़की की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है। आमतौर पर शराब के नशे से जुड़ी ऐसी घटनाएं दिल्ली-गुरुग्राम जैसे इलाकों में सामने आती हैं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।

पुलिस वाहन के बोनट पर चढ़ी लड़की

काफी समय बाद लड़की पुलिस वाहन के बोनट से नीचे उतरी। गौरतलब है कि गुजरात एक शराबबंदी वाला राज्य है और यहां शराब के सेवन पर पूरी तरह रोक है, ऐसे में इस तरह की घटना दुर्लभ मानी जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

पुलिस के मुताबिक, लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है। वडोदरा पुलिस की महिला अधिकारी लड़की की काउंसलिंग कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की ने सरेआम हंगामा क्यों किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। लड़की की उम्र 16 साल होने की बात सामने आई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने किस तरह का नशा किया था, क्या वह शराब के नशे में थी या फिर किसी अन्य ड्रग का सेवन किया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply