चंडीगढ़ अमेरिकाभारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों द्वारा किया जा रहा दिल्ली कूच अब स्थगित हो गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिलबाग सिंह दिराजके ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मीटिंग हुई। जिसमें दो मांगों पर सहमति बन गई। इसलिए धरना स्थगित कर दिया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से अगले 810 दिन में किसानों बातचीत की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इस दौरान अमेरिका भारत ट्रेड डील पर भी वार्ता होगी। जानकारी के अनुसार किसान शंभू बॉर्डर से वापस लौटने लगे। कुरुक्षेत्र पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को भी रिहा कर दिया। वहीं, किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि कृषि मंत्री राणा की तरफ से कहा कि गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।
बता दें कि किसान सुबह ही दिल्ली जाने के लिए पटियालाअंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूरजींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए थे। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया। हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं, किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण पंधेर इसकी अगुआई की। किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी। किसानों को बैरिकेड से 100 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी गई है।



