
इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर में महिला टीचर की चौंकाने वाली शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है. कोर्ट को बताया गया कि मिलनसार स्वभाव वाली एक टीचर ने एक छात्र की आंखों पर पट्टी बांदी उसे बिस्तर से बांधी और फिर उसके साथ संबंध बनाकर शिक्षा जैसे पेशे को बदनाम किया. 65 वर्षीय डेबोरा फ्रैंकलिन पर आरोप है कि उन्होंने 1991 से 1995 के दौरान हर्टफोर्डशायर के एक प्रेपरेटरी स्कूल में 14 साल से कम उम्र के एक लड़के के साथ आठ बार बेहद आपत्तिजनक हरकतें कीं. आरोप है कि वह शिकायतकर्ता से तब मिलीं जब वह सिर्फ़ 9 साल का था और उनकी क्लास में आया था. कहा जाता है कि जब आरोपी फ्रैंकलिन उस बच्चे की प्राइवेट ट्यूटर बनीं, तो वह अक्सर उसके घर पर मौजूद रहती थीं.
सोमवार (20 जुलाई, 2026) को कोर्ट में अपनी बात रखते हुए और आंसू रोकते हुए पीड़ित ने कहा कि टीचर डेबोरा फ्रैंकलिन बहुत मिलनसार और ऊर्जा से भरी हुई थीं. हमारी खूब बनती थी और मुझे याद है कि हमारी गहरी दोस्ती हो गई थी. यह दोस्ती किसी साथी जैसी थी. वह पढ़ाई कराने के दौरान ड्रग्स, सिगरेट और संबंध के बारे में बात करती थीं. ऐसी बातें जो बड़ों वाली होती हैं और जो मुझे बाहर कहीं और सुनने को नहीं मिलती थीं. मैं इसके लिए एकदम सही कैंडिडेट था. मुझे ऐसी चीज़ों के बारे में जानने में दिलचस्पी थी.
You Might Be Interested In
- RO-KO का बाहर होना तय! AFG के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, साजिश की आशंका?
- Sarkari Naukri: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ज्यादा योग्य उम्मीदवार नहीं कर सकते कम योग्यता वाली नौकरी पर दावा
- OnePlus की धमाकेदार सेल शुरू! OnePlus 13, 15 और Nord सीरीज पर ₹17,000 तक की छूट
छात्र से की थी गंदी बात
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे फ्रैंकलिन का फ़ोन नंबर आज भी याद है, लेकिन उसे उनके रिश्ते में आए बदलाव की साफ़ याद है, जो तब हुआ जब उसने स्कूल में उनके साथ लगाई एक शर्त जीती थी. पीड़ित लड़के ने बताया कि उसने अपनी जीत के इनाम के तौर पर बचकाना सी चीज का सुझाव दिया था, लेकिन उसे याद है कि डेबोरा फ्रैंकलिन ने जवाब दिया था- ‘मुझे बहुत हैरानी है कि तुम यही चाहते हो… क्योंकि मुझे लगा था कि तुम मुझे बिना कपड़ों के देखना चाहोगे.’
8 बार बनाए संबंध
छात्र ने बताया कि उन्हें याद है कि मुझे बहुत हैरानी हुई थी. उस व्यक्ति ने कहा और फिर अपने घर के गैराज में हुई ‘पहली घटना’ के बारे में बताया, 65 साल की डेबोरा फ्रैंकलिन पर 1991 और 1995 के बीच 14 साल से कम उम्र के एक लड़के के साथ आठ बार बहुत ज़्यादा आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप है.
छात्र से कहा था- मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड हूं
फ्रैंकलिन ने गर्मियों वाली मैक्सी ड्रेस और ब्रा पहनी हुई थी और लड़के का दावा है कि उसने कहा- ‘क्या तुम मुझे छूना चाहते हो?’ उसने आगे कहा कि तो यह तुरंत शुरू हो गया. उसने मेरे होंठों पर किस किया और हमने एक-दूसरे को छूना शुरू कर दिया. कथित घटनाओं के आगे बढ़ने के बारे में उसने कहा कि ज़ाहिर है, बहुत ज़्यादा हेर-फेर की गई थी, लेकिन उस समय ऐसा नहीं लगा. उस समय ऐसा लग रहा था जैसे: मैं एक रिश्ते में हूं. मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड हूं. हमें सावधान रहना होगा. लड़ने ने बताया कि उसे याद है कि उसके कपड़े उतरे हुए थे और वह मुझे सिखा रही थी कि औरत को कैसे छूते हैं और मुझे याद है कि मैंने कहा था अजीब सी गंध आ रही है और वह बचाव करते हुए बोली “औरतों से ऐसी ही गंध आती है.



