IndiaTrendingUttar Pradesh

दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशनों को बंद किया; राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

नई दिल्ली : सुरक्षा कारणों से बुधवार को दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।

दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशनों को बंद किया; राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

इससे पहले रविवार को भी सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद किया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा बहाल कर दी गई थी और उनके गेट भी खोल दिए गए थे।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने संसद तक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मार्च के दौरान हुई हिंसा और कानूनव्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के सिलसिले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हुई अलगअलग घटनाओं के संबंध में ये मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि सीजेपी के प्रदर्शन से जुड़े मामलों में संसद मार्ग थाने में चार एफआईआर, कनॉट प्लेस थाने में तीन एफआईआर तथा मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एकएक एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें एक मामला नई दिल्ली के हाईसिक्योरिटी क्षेत्र में संसद सत्र के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने से संबंधित है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरएएफ के एक जवान पर हमले के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर आरएएफ के जवान के साथ मारपीट करते तथा आरएएफ के वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply