Agra Protest Against RahulAkhilesh Detention: NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। मंगलवार को नई दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में विपक्ष पूरी तरह एकजुट दिखाई दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छात्रों के समर्थन में धरनाप्रदर्शन में शामिल हुए। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी धरनास्थल पहुंच गए, जिसके बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव की रणनीति तेज कर दी।

दिल्ली में विपक्षी नेताओं और पुलिस के बीच बढ़े तनाव के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आते ही इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगा। राजधानी दिल्ली से उठी विरोध की चिंगारी आगरा तक पहुंच गई।
गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी
आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड के राजामंडी चौराहे पर सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।
फतेहाबाद रोड पर सपा कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन
उधर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ताजगंज क्षेत्र स्थित फतेहाबाद रोड पर सपा कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध जताया। सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
दिल्ली से लेकर आगरा तक विपक्ष के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल आगरा में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता दिखाई दे रहा है।
दिल्ली से लेकर आगरा तक विपक्ष के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल आगरा में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता दिखाई दे रहा है।
उधर, के कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे रातभर धरनास्थल पर डटे रहेंगे और गिरफ्तारी के विरोध में अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस घोषणा के बाद फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय के बाहर पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई।



