Paper Leak Protest In Varanasi: दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद इसका असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी देखने को मिला।

बीएचयू के मुख्य द्वार पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और स्थिति पर नियंत्रण किया।
सड़क पर प्रदर्शन करने से बाधित हुआ यातायात
दिल्ली में विपक्षी नेताओं की हिरासत के विरोध में मंगलवार को वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बीएचयू के सिंहद्वार पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों में बैठाया।
प्रदर्शनकारियों ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
घटना की जानकारी मिलने पर बीएचयू के कुछ छात्र भी मुख्य द्वार पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर पुलिस ने छात्रों को कैंपस के अंदर भेजते हुए मुख्य गेट बंद कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने की हिरासत का विरोध किया और पेपर लीक मामले में के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
दिल्ली की राजनीतिक कार्रवाई की गूंज अब वाराणसी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्थिति सामान्य कर दी है, जबकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब सभी की नजर आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी है।



