IndiaTrending

कांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी

Preparations For Meerut Kanwar Yatra 2026: आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मेरठ पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अफवाहों और भ्रामक खबरों की निगरानी कर रहा है, जिसके तहत पुलिस अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया यूजर्स और इनफ्लुएंसर्स से सकारात्मक सहयोग की अपील की जा रही है।

कांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
कांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी

मंगलवार को कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम में एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ बातचीत करते हुए पवित्र सावन मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहयोग मांगा।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर

एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है ताकि माहौल बिगाड़ने वाली या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न हो। जबकि यात्रा के सुचारू संचालन के लिए डिजिटल माध्यमों से सही जानकारी फैलाने पर जोर दें, ताकि भक्तिमय माहौल में यात्रा सकुशल संपन्न कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो इसके लिए मेरठ पुलिस लाइन में एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है जो 24 घंटे रियलटाइम मॉनिटरिंग, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित कर कानूनव्यवस्था बनाए रखने का काम करेगा।

सीमावर्ती इलाकों पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए भी सीधी नजर

एसएसपी अविनाश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे कांवड़ मार्ग, संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए भी सीधी नजर रखी जाएगी। यह केंद्र चौबीसों घंटे चालू रहकर हर छोटीबड़ी गतिविधि की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को देकर त्वरित संवाद और तालमेल सुनिश्चित करेगा।

जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति या संकट के समय तुरंत पुलिस फोर्स को निर्देश और सहायता प्रदान करेगा। बता दें कि, सोमवार को कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को लेकर मेरठ पहुंचे मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने कई जिलों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।

जिसके बाद में स्थापित इंटीग्रेटेड कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, कानूनव्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए इंटीग्रेटेड कांवड़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे 250 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, कांवड़ शिविरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की निरंतर निगरानी की जायेगी।

कांवड़ मार्ग पर लगाए गए प्रत्येक को एआई अनेबल्ड तकनीक से युक्त किया गया है। जिनमें फोटो खींचते वक्त एआई लेंस सीन को पहचानकर रंग और लाइट को अपने आप बेहतरीन कर देता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply