India

भंडारा में सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन करते युवक गिरफ्तार, NDPS के तहत कार्रवाई

Bhandara Police Action: भंडारा स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी की टीम ने भंडारा शहर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महात्मा ज्योतिबा फुले वार्ड, गांधी चौक, भंडारा निवासी शुभम नंदकिशोर मंदुरकर 30 के रूप में हुई है।

भंडारा में सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन करते युवक गिरफ्तार, NDPS के तहत कार्रवाई
भंडारा में सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन करते युवक गिरफ्तार, NDPS के तहत कार्रवाई

स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक लांडे अपने दल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति चांदनी चौक स्थित समाज मंदिर परिसर में सार्वजनिक स्थान पर चिलम के माध्यम से नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचों की उपस्थिति में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी ली।

सार्वजनिक स्थान पर नशीला पदार्थ सेवन पड़ा महंगा

तलाशी के दौरान उसके पास से एक चिलम, एक माचिस की डिब्बी तथा सूती कपड़े का एक टुकड़ा बरामद किया गया, जिसे पंचनामा बनाकर जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपी की कराई गई तथा जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल भी लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े:

LCB ने युवक को दबोचा

इस संबंध में स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे तथा पुलिस निरीक्षक गायकवाड़ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक लांडे, पुलिस हवलदार बोरकर, महाजन, पुलिसकर्मी आरीकर, पडोले और घोलपे सहित स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply