
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बाल अपचारी ने किशोरी से दुष्कर्म किया. अब अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुनाई है.
अमरोहा में एक बाल अपचारी ने 16 साल की लड़की के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया. इसके अलावा उसे जान से मारने की धमकी भी दी. अब इस मामले में आरोपी को 20 साल की कैद और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. दोषी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है. इस घटना ने लोगों को दहला दिया था.
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें ये पूरी घटना अमरोहा जिले के सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव का है. वहां पर 30 जून 2023 को एक किसान और उसकी पत्नी अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गए हुए थे. इस वक्त उनकी 16 साल की बेटी घर पर अकेली थी. इसका फायदा उठाते हुए गांव का ही रहने वाला बाल अपचारी घर में घुस गया. इसके बाद उसने नाबालिग लड़की को बंदूक दिखाकर पहले डराया-धमकाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी.
जब पहुंचे माता-पिता तो…
घटना के बाद जब पीड़िता के माता-पिता घर पहुंचे, तो वह ये दरिंदगी सुन हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने उस बाल अपराधी के खिलाफ पुलिस के शिकायत दर्ज कराई. जिसके तहत आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. हालांकि, बाद में वह जमानत पर छूट गया था. लेकिन उसके ऊपर पाक्सो एक्ट के तहत कोर्ट में कार्रवाई चल रही थी.
कोर्ट ने सुनाई 20 साल की कैद
पीड़िता के तरफ से केस लड़ रहे वकील ने बताया कि बीते मंगलवार यानी 21 जुलाई को अदालत ने बाल अपचारी को दोषी मानते हुए 20 साल की कैद सुनाई और 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया .



