India

उर्वशी रौतेला को नही बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं ऋषभ पंत? एक्ट्रेस के इस कदम के बाद तेज हुई चर्चा

Rishabh Pant: भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने बेहतरीन और कमाल के प्रदर्शन के कारण तो सोशल मीडिया पर चर्चा में बने ही रहते हैं, लेकिन वह कभी कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ हुआ है। मौजूदा समय में ऋषभ पंत अपनी एक फॉलोवर्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

दरअसल हाल ही सोशल मीडिया पर फैंस इस बात का दावा कर रहे है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। बीते समय में यह दोनों एक दूसरे को फॉलो कर रहे थे ऐसे में फैंस का कहना था कि ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एकदूसरे को डेट कर रहे हैं तो आइए आपको भी इस बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

क्या मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं Rishabh Pant

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते समय में यह दोनों सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलों कर रहे थे। जिससे फैंस यह अनुमान लगा रहे थे कि मृणाल और ऋषभ पंत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों ने फैंस को किसी तरह का बयान नहीं दिया है। बता दें कि पहले ऋषभ पंत का नाम एक्टर उर्वशी रौतेला के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उर्वशी ने इन सभी बातों को अफवाह बता कर बात को खारिज कर दिया है।

मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर की आई थी खबर

वहीं दूसरी ओर मृणाल का नाम बॉलीवुड अभिनेता धनुष कोटी के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन हाल ही में खबर सामने आ रही है कि इन दोनों का ब्रेक हो गया है। जिसके बाद फैंस को पूरा अंदाजा हो गया था कि ऋषभ पंत और मृणाल के बीच कुछ चल रहा है। इस बारे में जब तक ऋषभ पंत या फिर मृणाल किसी तरह की जानकारी नहीं दे देते तब तक कुछ कहना बहुत ही मुश्किल है।

सुपर 30 से मिली मृणाल को पहचान

आज के समय में मृणाल के लाखों चाहने वाले हैं। वह अब टेलीविजन और बॉलीवुड की एक बड़ी एक्टर बन चुकी है। बता दें कि मृणाल को उनकी फिल्म सुपर 30 से काफी ज्यादा पहचान मिली थी, इस फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस को काफी पसंद किया था। इसी के साथ ही सीता रामम में भी फैंस ने एक्टर के रोल को काफी ज्यादा पसंद किया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply