India

PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’

PM Modi Paper Leak Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।

PM Modi Paper Leak Decision: पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने बिगाड़ा’

Nothing is more important than the welfare and future of our youth!

We have decided to set up fasttrack courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…

— Narendra Modi July 23, 2026

फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए केस के त्वरित निस्तारण हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन उसी दिशा में एक अहम कदम है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य पेपर लीक जैसे मामलों में तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करना और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाकर भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखना है। 

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के मामलों को लेकर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्टट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को जल्द कठोर दंड दिलाने के लिए फास्टट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।”

राहुल गांधी ने साधा निशाना

You are the one who has harmed the future of our youth the most.

You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system and protected every person responsible for it.

The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK

— Rahul Gandhi July 23, 2026

प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के शिक्षा तंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। राहुल गांधी ने लिखा, “आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद होने दिया, बल्कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को संरक्षण भी दिया।”

छात्रों की मांगों का किया जिक्र

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में छात्रों की मांगों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छात्र लगातार तीन प्रमुख मांगें उठा रहे हैं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए।

छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।

छात्रों के खिलाफ हिंसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक आरोपप्रत्यारोप लगातार तेज होते जा रहे हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply