BollywoodIndia

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता सूर्या आज यानी की 23 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। तमिल इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने अपने अभिनय के दम पर लाखों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता सूर्या के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत
चेन्नई में सूर्या का जन्म 23 जुलाई 1975 को हुआ था। इनके पिता का नाम शिवकुमार था, जोकि तमिल अभिनेता थे और मां का नाम लक्ष्मी था। उन्होंने पद्म शेषाद्री बाला भवन स्कूल और सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की। फिर चेन्नई के लोयोला कॉलेज से डिग्री प्राप्त की। उन्होंने तमिल फिल्मों में काम करने से पहले सूर्या ने कुछ समय के लिए कपड़ों की कंपनी में काम किया।
भले ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस भी अभिनेता को सूर्या के नाम से जानते हैं। लेकिन उनका असली नाम सरवनन शिवकुमार है। निर्देशक मणिरत्नम ने उनको सूर्या नाम दिया था। जिससे अभिनेता सरवनन के साथ उनके नाम का क्लैश न हो।

फिल्मी सफर

साल 1997 में आई फिल्म ‘नेरुक्कू नेर’ से सूर्या ने तमिल फिल्मों में कदम रखा था। इंडस्ट्री में सूर्या के चार साल अच्छे नहीं रहे। लेकिन साल 2001 में अभिनेता को बड़ा ब्रेक फिल्म ‘नंदा’ से मिली। यह फिल्म कमर्शियल रूप से सफल हुई। इस फिल्म के लिए अभिनेता को बेस्ट एक्टर का तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला था।

फिल्में

साल 2003 में सूर्या ने फिल्म ‘काका काका’ की। इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद उन्होंने ‘पेराझागन’, ‘आयथा एझुथु’, ‘पिथमगन’, ‘गजनी’ और ‘सिलुनु ओरु काधल’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 3 बार तमिलनाडु राज्य फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया। एक्टिंग के अलावा अभिनेता ने प्रोडक्शन और प्लेबैक सिंगिंग में भी किस्मत आजमाई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply