BiharIndiaTrending

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, रेलवे चलाएगा तीन विशेष ट्रेनें

देवघर
 श्रावणी मेला के दौरान रेलवे द्वारा तीन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है। ये टेन आसनसोलजयनगर, देवघररक्सौल और मधुपुर इतवारी के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेनों का संचालन पूरे श्रावणी मेला के दौरान किया जाएगा।
ये निर्णय मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, रेलवे चलाएगा तीन विशेष ट्रेनें

05597 जयनगरआसनसोल श्रावणी मेला
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 05597 जयनगरआसनसोल श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 14 फेरा लगाएगी। ये ट्रेन जयनगर से 21:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में 05598 आसनसोलजयनगर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को एक अगस्त से 31 अगस्त तक कुल 14 फेरा लगाएगी। ये ट्रेन आसनसोल से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह एवं सिमुलतल्ला स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

05545 रक्सौलदेवघर श्रावणी मेला
05545 रक्सौलदेवघर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 14 फेरा लगाएगी। ये ट्रेन रक्सौल से 00:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 17:05 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में 05546 देवघररक्सौल श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 14 फेरा लगाएगी। देवघर से 18:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में बांका, बराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर एवं अभयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

08895 इतवारीमधुपुर श्रावणी मेला
वहीं 08895 इतवारीमधुपुर श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक शनिवार को एक अगस्त से 29 अगस्त के दौरान इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में 08896 मधुपुरइतवारी श्रावणी मेला विशेष प्रत्येक रविवार को दो अगस्त से 30 अगस्त तक कुल पांच फेरा लगाएगी।

मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी। पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन स्टेशन पर ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित चेयर कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply