CrimeIndiaTrending

4 साल की मोहब्बत का दर्दनाक अंत! लॉज में प्रेमिका की हत्या, 2 घंटे में प्रेमी गिरफ्तार..

4 साल की मोहब्बत का दर्दनाक अंत! लॉज में प्रेमिका की हत्या, 2 घंटे में प्रेमी गिरफ्तार..

ठाणे क्राइम न्यूज: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में चार साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक 27 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका की लॉज के कमरे में हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान संध्या म्हस्के (23) के रूप में हुई है, जो भांडुप की रहने वाली थी। आरोपी नंदकिशोर गाडेकर (27) डोंबिवली के विष्णुनगर का निवासी है। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी और समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।

लॉज में मिलने पहुंचे, फिर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम दोनों ठाणे के जांभली नाका स्थित महाराजा लॉज में मिलने पहुंचे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने तकिए से युवती का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

अकेले बाहर निकला तो हुआ शक

वारदात के बाद आरोपी कमरे को बाहर से बंद कर अकेला ही लॉज से निकल गया। उसके अकेले बाहर जाने पर लॉज कर्मचारियों को संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरे की जांच की तो युवती मृत मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही ठाणे नगर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर आरोपी को ठाणे के तलावपाली (मासुंधा तालाब) इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

अफेयर के शक की जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को युवती के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। हालांकि, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के जरिए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply