India

बरसात का ‘महातांडव’; 16 घंटे में 1,100 mm बारिश, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी में डूबीं

Gujarat Rain Alert: गुजरात के कई इलाके इस समय भारी बारिश से प्रभावित हैं. लगातार बारिश के कारण कुछ शहरों में हालात काफी खराब हो गए हैं. पिछले दिनों की बारिश के कारण वलसाड जिला बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है. जिले के उंबरगांव इलाके में गुरुवार तक केवल 16 घंटों में रिकॉर्ड 1100 एमएम बारिश दर्ज की गई.

बरसात का ‘महातांडव’; 16 घंटे में 1,100 mm बारिश, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी में डूबीं

लगातार कई घंटों की बारिश के कारण चारों ओर पानी लग गया है. इस बीच वलसाड के वापी से एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वलसाड के वापी में कई कारें पानी में डूबी नजर आ रही हैं. इस वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे एक इमारत की पार्किंग एरिया में कुछ कारें खड़ी हैं और पूरा इलाका पानी में डूबा नजर आ रहा है.

पानी में डूबी नजर आईं कारें
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पानी का स्तर कारों की छतों को छू रहा है. पार्किंग क्षेत्र का पूरा इलाका पानी में भरा है. इधर, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के आंकड़े बताते हैं कि हाल में हुई भारी बारिश के कारण वलसाड जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. कुछ जगहों पर 600 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है.

वलसाड जिले में 1100 एमएम बारिश
बता दें कि राज्य अपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया है कि बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 10 बजे तक वलसाड जिले के उमरगांव तालुका में 1100 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो अपने आप में रिकॉर्ड है. अधिकारियों का कहना है कि औरंगा, पार और दमनगंगा जैसी नदियां उफान पर हैं.

गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट
गौरतलब है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को वलसाड, नवसारी, डांग, सूरत और तापी जैसे जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

Floods in Valsad, Gujarat. pic.twitter.com/vQCKTi350r

— Mumbai Rains July 23, 2026

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply