IndiaPunjabTrending

BSF खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोपण

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में आयोजित ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुरुष एवं महिला जवानों को अपनी माताओं के सम्मान में एकएक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल एवं परवरिश करने का आह्वान किया।

BSF खड़कां कैम्प में ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत खन्ना ने किया पौधारोपण

खन्ना ने कहा कि ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का पालनपोषण करती है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने द्वारा लगाए गए पौधे की भी पूरी जिम्मेदारी से देखभाल करे। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथसाथ समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।

इस अवसर पर खन्ना की धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना, एस.पी. दीवान, बी.एस.एफ. के आई.जी. सी. डी. अग्रवाल, कैम्प के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुरुष एवं महिला जवान उपस्थित रहे। सभी ने अभियान के उद्देश्य को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply