IndiaPunjabTrending

लोगों की जान बचा रही पंजाब सरकार की फरिश्ते योजना

हादसों के घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा

चंडीगढ़:
सड़क हादसों के घायलों का जीवन बचाने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स के साथसाथ पंजाब सरकार ने फरिश्ते योजना शुरू की है। फरिश्ते योजना में सड़क दुर्घटना के पीडि़त व्यक्ति को इलाज के लिए किसी भी अस्पताल ले जाने पर पूरे इलाज का खर्च पंजाब सरकार उठाती है। इसके लिए 384 से अधिक अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को फरिश्ता माना जाता है। उस फरिश्ते रूपी इंसान को पंजाब सरकार द्वारा 2,000 रुपए नकद और एक प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही मददगार व्यक्ति को पुलिस पूछताछ या किसी भी कानूनी उलझन से पूरी छूट दी जाती है, जब तक कि वह स्वयं अपनी मर्जी से गवाह न बनना चाहे। पंजाब में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए आसानी से सूचीबद्ध अस्पतालों का पता चल सके, इसके लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस के ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा विंग ने राज्य स्वास्थ्य एजेंसी और मैप माय इंडिया के सहयोग से मैपल्स मोबाइल ऐप का उपयोग कर रही है। इस ऐप में इलाज के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है, ताकि आसानी से इन अस्पतालों तक पहुंचा जा सके। सडक़ दुर्घटनाओं में तत्काल मदद और मानव सुरक्षा के लिए बनाई गई नीतियों से पंजाब में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में 25 फीसदी की कमी आई है। साथ ही समय से अस्पताल पहुंचाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई है। ट्रैफिक और रोड सेफ्टी विंग और मैप माय इंडिया के सहयोग से आधुनिक नेविगेशन तकनीक के माध्यम से आपातकालीन समय पर नजदीकी अस्पतालों का पता लगाना आसान हो जाएगा।

लोगों की जान बचा रही पंजाब सरकार की फरिश्ते योजना

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply