BollywoodIndia

Ramayana में भगवान राम का किरदार निभाने पर क्या बोले Ranbir Kapoor

फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में आयोजित सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में रणबीर कपूर अपने कोस्टार यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ शामिल हुए। इस खास मौके पर जब रणबीर से भगवान राम का किरदार निभाने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

शुरुआत में महसूस हुआ डर
रणबीर कपूर ने बताया कि जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ था, तो उनके मन में काफी डर और संशय था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें खुद पर शक हो रहा था कि क्या वह इस महान किरदार को सही से निभा पाएंगे या इसके लायक हैं या नहीं। लेकिन जल्द ही उन्हें अहसास हुआ कि यह रोल मिलना उनके लिए एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने इसे अपनी ज़िंदगी का सबसे बड़ा अवसर और एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी बताया।

भगवान राम के आदर्शों पर रखी बात
रणबीर ने आगे कहा कि रामायण हम सभी के दिलों में बसी हुई है। भगवान राम सदियों से करोड़ों लोगों के लिए सच्चाई, दया, साहस और क्षमा के सबसे बड़े प्रतीक रहे हैं। इतने महान और पूजनीय किरदार को पर्दे पर दिखाना बहुत चुनौती भरा काम है। उन्होंने माना कि ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक किरदार को निभाना किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं होता।

कोस्टार यश ने की रणबीर की तारीफ
इसी इवेंट के दौरान साउथ सुपरस्टार यश ने भी रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। यश ने कहा कि कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसमें भगवान राम का किरदार निभाने की पूरी क्षमता है, लेकिन रणबीर ने जिस सादगी और समझदारी से अपनी बात रखी, वह काबलेतारीफ है। यश ने रणबीर को एक शानदार कलाकार बताते हुए कहा कि उन्होंने इस भूमिका में ढलने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply