
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया. यह हादसा गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडाबसी गांव के बाहर हुआ. विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.
धमाके के बाद फैक्टरी में लगी आग
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम फैक्टरी में अचानक तेज धमाका हुआ. इसके बाद वहां आग की लपटें उठने लगीं. हादसे के समय फैक्टरी में करीब 24 लोग काम कर रहे थे. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है.ग्रामीणों में फैली दहशत
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए. अचानक हुए इस हादसे से इलाके में डर का माहौल बन गया. ग्रामीणों के अनुसार, यह पटाखा फैक्टरी काफी समय से चल रही थी. दिवाली के त्योहार को देखते हुए फैक्टरी में बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखी गई थी.पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने फैक्टरी के आसपास का इलाका सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं. फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है. प्रशासन की टीम फैक्टरी में मौजूद अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.


