India

पेपर लीक पर बोलीं निर्मला सीतारमण, कहा – ‘पहले दुख हुआ, फिर उसी चुनौती को मौका बनाकर कई छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया’

Nirmala Sitharaman Paper Leak : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेपर लीक विवाद और इसे लेकर दिल्ली के जंतरमंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से शुरुआत में छात्रों को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन कई विद्यार्थियों ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और दोबारा तैयारी कर अपने प्रदर्शन में सुधार किया।

पेपर लीक पर बोलीं निर्मला सीतारमण, कहा – ‘पहले दुख हुआ, फिर उसी चुनौती को मौका बनाकर कई छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया’

समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में निर्मला सीतारमण ने कहा, कई युवा खुद कह रहे हैं कि पेपर लीक होने से पहले उन्हें दुख हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने इसका फायदा उठाया, अधिक मेहनत की और पहले से बेहतर प्रदर्शन किया। कई छात्र इस चुनौती से उभरकर बेहतर परिणाम लेकर सामने आए हैं। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बयान ट्रोल होने लगा।  

सरकार ने समय पर उठाए कदम: सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और परीक्षा प्रणाली की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी, दोबारा परीक्षाएं आयोजित कराने और समय पर परिणाम घोषित करने जैसे कदम उठाए। सीतारमण के अनुसार, यदि सरकार ने तेजी से कार्रवाई नहीं की होती, तो लाखों छात्रों का उच्च शिक्षा में प्रवेश प्रभावित हो सकता था। उन्होंने कहा कि समय पर रीएग्जाम और रिजल्ट जारी होने से छात्र अब अपने उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिला लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ा पा रहे हैं।

जंतरमंतर पर जारी है छात्रों का आंदोलन

पेपर लीक मामलों को लेकर पिछले कई हफ्ते से हजारों छात्र दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रही सरकार

इस बीच केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों से संवाद शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दे चुके हैं। वहीं केंद्र सरकार के मंत्री आंदोलन का नेतृत्व कर रहे CJP प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply