India

नागपुर में पानी निकासी का विवाद बना खूनी संघर्ष, चाचा ने 70 वर्षीय भाभी पर किया चाकू से हमला

Nagpur Attempted Murder Case: नागपुर जिले के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में घर के पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली लगने वाले इस विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब सगे चाचा, चाची और चचेरे भाई ने कथित रूप से घर में घुसकर युवक और उसकी 70 वर्षीय मां पर हमला कर दिया।

नागपुर में पानी निकासी का विवाद बना खूनी संघर्ष, चाचा ने 70 वर्षीय भाभी पर किया चाकू से हमला
नागपुर में पानी निकासी का विवाद बना खूनी संघर्ष, चाचा ने 70 वर्षीय भाभी पर किया चाकू से हमला

आरोप है कि पहले दोनों के साथ गालीगलौज की गई, फिर डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद मुख्य आरोपी चाचा घर से चाकू लेकर आया और युवक की बुजुर्ग मां की छाती के पास वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सचिन विजय पड़ोले इमामवाड़ा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में ही उनके सगे चाचा सुरेश श्रीमा पड़ोले का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के बीच घर के पानी की निकासी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार इस मुद्दे पर कहासुनी भी हो चुकी थी, लेकिन इस बार विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

घर में घुसकर किया हमला

शिकायत के अनुसार, घटना के दिन पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद सुरेश पड़ोले, उनकी पत्नी मंजू सुरेश पड़ोले और बेटा दक्ष सुरेश पड़ोले एकजुट होकर सचिन के घर में घुस आए। तीनों ने घर में घुसते ही गालीगलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि तीनों ने डंडों से सचिन और उनकी 70 वर्षीय मां पर हमला कर दिया। दोनों को बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य बीचबचाव का प्रयास करते रहे, लेकिन आरोपियों ने हमला जारी रखा।

चाकू लाकर बुजुर्ग महिला पर किया वार

मारपीट के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई। आरोप है कि सुरेश पड़ोले अपने घर गया और वहां से चाकू लेकर वापस लौटा। इसके बाद उसने सचिन की 70 वर्षीय मां पर हमला कर दिया। चाकू का वार उनकी छाती के पास लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर सुरेश श्रीमा पड़ोले, मंजू सुरेश पड़ोले और दक्ष सुरेश पड़ोले के खिलाफ हत्या के प्रयास, घर में घुसकर हमला करने, मारपीट, गालीगलौज, धमकी तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे की फुटेज भी खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply