
क्या आप भी एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं? तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल, एंड्रॉयड 6.0 Marshmallow यूजर्स के लिए गूगल ने गूगल प्ले सर्विस का सपोर्ट समाप्त कर दिया है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि आपका फोन तुरंत बंद हो जाएगा, लेकिन आने वाले समय में कई जरुरी सुविधाएं और एप्स प्रभावित हो सकते है।
असल में गूगल के नए नियम के मद्देनजर, अब गूगल प्ले सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए आपके डिवाइस में कम से कम एंड्रॉयड 7.0 Nougat या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना अनिवार्य हो गया है।
Google Play Services क्या है और क्यों है यह इतना जरूरी?
गूगल प्ले सर्विसेज आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में चलने वाला एक ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क है। यह फोन की कई जरुरी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में सहायता करता है, जैसे गूगल प्ले स्टोर से नए एप्स को इंस्टॉल करना और पुरानों को अपडेट करना। सिस्टम की ओवरऑल सुरक्षा और पैच अपडेट्स संभालना।
वहीं, एप्स के पुश नोटिफिकेशन्स डिलीवर करना। गूगल मैप्स और लोकेशन सर्विसेज को कनेक्ट करता है। इसके साथ ही गूगल अकाउंट का बैकग्राउंड सिंक और लॉगिन प्रोसेस हैंडल करना।
अब यूजर्स के स्मार्टफोन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
कॉल और मैसेज चलेंगे यूजर्स को अब कॉल करना, एसएमएस भेजना और फोन में पहले से मौजूद बेसिक एप्स फिलहाल सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
एप्स और फीचर्स में रुकावट इसके बाद नए एप्स डाउनलोड करने या मौजूदा एप्स को अपडेट करने में दिक्कत आएगी। इसके साथ ही गूगल अकाउंट लॉगिन, पुश नोटिफिकेशन और लोकेशन आधारित फीचर्स प्रभावित हो सकते हैं।
डेवलपर्स का सपोर्ट खत्म धीरेधीरे एप डेवलपर्स भी एंड्रॉयड 6.0 के लिए नए अपडेट और एप्स बनाना बंद कर देंगे।
सुरक्षा का खतरा गूगल प्ले सर्विसेज का सपोर्ट खत्म होने से फोन को नए सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलेंगे, जिससे हैकिंग और डेटा चोरी जोखिम अधिक हो जाएगा।
Google Play Services क्यों है इतना जरुरी?
वैसे यह एंड्रॉयड का महत्वपूर्ण बैकग्राउंड सिस्टम है, जो स्मार्टफोन की कई जरुरी सेवाओं को सुचारु रुप से चलाने का कार्य करता है। इसी सिस्टम एप्से को इंस्टॉल और अपडेट करने, सुरक्षा से जुड़े फीचर्स उपलब्ध कराने, पुश नोटिफिकेशन भेजने, गूगल मैप्स जैसी सेवाओं को सपोर्ट करने और Google Account Sync को मैनेज करने का काम करता है।
इसी कारण से एंड्रॉयड 6.0 के लिए इसका सपोर्ट खत्म होने के बाद समय के साथ कई एप्स और गूगल की सेवाओं के सही तरीके से काम करने पर असर नजर आ सकता है।
किस तरह से चेक करें अपने फोन का एंड्रॉइड वर्जन?
सबसे पहले आप स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
नीचे स्क्रॉल करके अबाउट फोन ऑप्शन पर टैप करें।
फिर आप एंड्रॉइड वर्जन को चेक कर सकते हैं।
अगर आप एंड्रॉयड 7.0 या उससे ऊपर है, तो फोन में कोई समस्या नहीं आएगी, यह पूरी तरह सुरक्षित है।
आपके पास Android 6.0 Marshmallow है, तो आपके डिवाइस में धीरेधीरे दिक्कतें आनी शुरु हो सकती हैं।




