CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

राह चलते लोगों को कर रही थीं अश्लील इशारे, एंटी रोमियो टीम ने दोनों महिलाओं को किया गिरफ्तार..

राह चलते लोगों को कर रही थीं अश्लील इशारे, एंटी रोमियो टीम ने दोनों महिलाओं को किया गिरफ्तार..

: वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही थीं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था।

पुलिस के अनुसार, सिगरा थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पिलर संख्या 57 से 60 के बीच कुछ महिलाओं द्वारा आने-जाने वाले लोगों को रोककर अश्लील इशारे किए जाने की शिकायत मिली थी। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वाड को मौके पर भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि टीम के पहुंचने पर स्थानीय लोगों की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार की गई महिलाओं में पहली महिला जीविका (काल्पनिक नाम) है, जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष बताई गई है। वह मूल रूप से बिहार के पटना जिले के संपचक थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की रहने वाली है और वर्तमान में वाराणसी के डीएलडब्ल्यू स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल के पीछे रहती है।

दूसरी महिला रुबिया (काल्पनिक नाम) है, जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष है। वह मूल रूप से जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के मलनी गांव की निवासी है और फिलहाल वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के सुदासपुर में रहती है।

सिगरा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव और अश्लीलता फैलाने के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 0327/2026 दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply