CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

नई-नई शादी, पहली रात और फिर दर्दनाक हादसा… सुहागरात की यह घटना सुनकर भर आएंगी आंखें..

नई-नई शादी, पहली रात और फिर दर्दनाक हादसा… सुहागरात की यह घटना सुनकर भर आएंगी आंखें..

BUDAUN NEWS : बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव में एक परिवार की खुशियां पलभर में गहरे शोक में बदल गईं। बुधवार को धूमधाम से विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार को दुल्हन की विदाई हुई और नवविवाहित जोड़ा घर पहुंचा। पूरे दिन नई बहू के स्वागत और पारंपरिक रस्मों का माहौल रहा, लेकिन रात होते-होते एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

रियोनाई गांव निवासी बबलू मौर्य की बारात गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के लौहरपुरा गांव गई थी। गुरुवार दोपहर दुल्हन रश्मि की विदाई के बाद दोनों घर पहुंचे, जहां परिजनों और रिश्तेदारों ने नई बहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। परंपरा के अनुसार नवदंपति के लिए कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाया गया था।

बताया जाता है कि रात में सोते समय किसी जहरीले सांप ने बबलू मौर्य की गर्दन पर डस लिया। सुबह जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी गर्दन पर सांप के काटने के निशान मिले थे।

मृत घोषित होने के बाद भी नहीं टूटी उम्मीद

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजनों को उम्मीद थी कि बबलू की जान बच सकती है। वे पहले उन्हें सहसवान के एक निजी अस्पताल और बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन दोनों जगह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद भी परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्हें विश्वास था कि झाड़-फूंक या पारंपरिक उपचार से बबलू की सांसें लौट सकती हैं। इसी उम्मीद में वे शव को तांत्रिकों और सपेरों के पास ले गए, जहां देर शाम तक झाड़-फूंक का सिलसिला चलता रहा।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की खुशियां और मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ने से परिवार सहित पूरे गांव की आंखें नम हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply