IndiaTrendingUttar Pradesh

‘हम ऐसे खत्म नहीं करेंगे अंदोलन’, अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रखी नई मांग

नई दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन तत्काल समाप्त करने से इनकार कर दिया है। संगठन के प्रमुख अभिजीत दीपके ने इस्तीफे को “लोकतंत्र और छात्रों की जीत” करार देते हुए कहा कि जब तक उनकी अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

‘हम ऐसे खत्म नहीं करेंगे अंदोलन’, अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रखी नई मांग

आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग पूरी हो चुकी है, लेकिन सरकार को अभी अन्य मांगों पर भी ठोस निर्णय लेना होगा। उन्होंने नीट परीक्षा विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एकएक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की मांग दोहराई।

इसके साथ ही दीपके ने एक नई मांग भी जोड़ते हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

दीपके ने अपने संबोधन में कहा कि आंदोलन का उद्देश्य केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि छात्रों को न्याय दिलाना है। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार ने शेष मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि सीजेपी ने सरकार के समक्ष पहले तीन प्रमुख मांगें रखी थीं, जिनमें शिक्षा मंत्री का इस्तीफा प्रमुख था। अब संगठन ने पुलिस कार्रवाई की जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को भी आंदोलन के एजेंडे में शामिल कर लिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply