India

जंतर-मंतर के मंच से अब सीएम योगी को खुली चुनौती, CJP प्रवक्ता ने ये क्या कह दिया

लखनऊ: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का जोश इस समय हाई है। जंतरमंतर से कॉकरोच जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दे डाली है। सीजेपी के सुर बदलने लगे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हम लखनऊ भी आ सकते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जंतर-मंतर के मंच से अब सीएम योगी को खुली चुनौती, CJP प्रवक्ता ने ये क्या कह दिया

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी पेपर लीक हो रहे हैं, इसलिए हम लखनऊ आ सकते हैं। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने यूपी में बड़े स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन करने का ऐलान सीएम योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दे डाली है।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कह रहे हैं कि योगी जी वीडियो देख रहे हैं तो उन्हें चिंता करने की जरूरत है। यूपी में पेपर लीक रोक लीजिए। नहीं तो जितने लोग यूपी से जंतर मंतर पहुंचे हैं, उससे ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश में आंदोलन करेंगे।

यूपी में आदोलन की चेतावनी
दिल्ली के जंतरमंतर के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने उत्तर प्रदेश में आंदोलन करने का ऐलान किया है। उन्होंने यूपी सरकार को बेरोजगारी और छात्र मुद्दों पर खुली चुनौती दी है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply