India

अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज

Amravati Crime News: चांदुर बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने और प्रताड़ित करने का एक बेहद गंभीर और दुखद मामला सामने आया है।

अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज

पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या/दुष्कर्म व पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पिता के अनुसार आरोपी करण बारस्कर 23 फरवरी 2025 में उनकी नाबालिग बेटी को बहलाफुसलाकर एक काम की साइट पर ले गया था।

चांदुर बाजार थाना क्षेत्र में युवती की मौत

वहां एक झोपड़ी में रखकर आरोपी ने उसके साथ बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे प्रसूति के लिए उसके पिता के घर छोड़ दिया। घर पर प्रसूति के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके लगभग 7 महीने बाद आरोपी पुनः उसे प्रिया पार्क के पीछे अपने काम की जगह पर ले गया।

ये भी पढ़े:

दुष्कर्म और प्रताड़ना के आरोपों की जांच शुरू

वहां ले जाने के महज़ 8 दिनों के भीतर आरोपी ने पीड़िता के पिता को फोन पर सूचना दी कि अनीता की तबीयत खराब है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बेटी की संदिग्ध मौत और उसके साथ हुई प्रताड़ना के बाद पिता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply