जालंधर : “गो ग्रीन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन” के संस्थापक अश्वनी कुमार जोशी के निर्देशन में 17वें अंतर्राष्ट्रीय ‘माय ट्री’ दिवस के अवसर पर प्रोफेसर कॉलोनी, न्यू डिफेंस कॉलोनी, पंचरत्न कॉलोनी और मोहन विहार में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत औषधीय, फलदार, छायादार एवं आकर्षक प्रजातियों के कुल 101 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न कॉलोनियों की महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
गो ग्रीन जालंधर चैप्टर के मिशन डायरेक्टर इंजीनियर नरेंद्र सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की आवश्यकता है। प्रोफेसर कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान एडवोकेट प्रभजोत सिंह औजला ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी कॉलोनी के सदस्य निभाएंगे। वहीं न्यू डिफेंस कॉलोनी के प्रधान एडवोकेट देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के अभियान में नारी शक्ति की भागीदारी एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है।
इस अभियान को सफल बनाने में प्रोफेसर कॉलोनी हाउसिंग डेवलपमेंट सोसायटी के प्रधान सुखजीत सिंह मिन्हास, कर्नल सी.एस. चाहल, ए.डी.ए. कंवलप्रीत सिंह, भूपेंद्र गोयल, टिम्मी आहलूवालिया, अमित गोयल, धर्मेंद्र तिवारी, डीएसपी सोहनलाल, जगदीश चंद, कपूर सिंह, डॉ. कुलबीर सिंह, कर्नल गुरप्रीत सिंह गिल, परमिंदर सिंह, पुबिंदर सिंह, दिलबाग सिंह बल, इंस्पेक्टर बलदेव सिंह मुल्तानी, एनआरआई जसवंत सिंह, गुरदयाल चंद, प्रिंसिपल डी.एस. रावत, अमरजीत सैनी, दरबारा सिंह, दया सिंह मिन्हास, नंदकिशोर, गौरव शर्मा , रणजीत सिंह ढट्ट, राजकरण माली, उषा आहलूवालिया, डॉ. इंदु त्यागी, अजिंदर कौर, हरप्रीत कौर, जस गिल, मनदीप कौर, गुरबक्श कौर, डॉ. गगनदीप कौर, प्रभजोत कौर, कुलविंदर कौर और सुखविंदर कौर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया।



