IndiaUttar Pradesh

‘पैसों की बारिश होगी…’ बहराइच में झांसा देकर ठगे 15 लाख; पैसे मांगे तो कर दी हत्या, कैसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड?

Bahraich Murder Case: यूपी के बहराइच जिले में ठगी और हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जिले की नानपारा पुलिस ने इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड पप्पू उर्फ समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी और वारदात को अंजाम दिया था. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है. आइए जानते हैं इस हत्याकांड के पीछे की कहानी क्या है.

‘पैसों की बारिश होगी…’ बहराइच में झांसा देकर ठगे 15 लाख; पैसे मांगे तो कर दी हत्या, कैसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड?

पुलिस के अनुसार, नानपारा कस्बे के निवासी अजय कुमार द्विवेदी की 29 जून को हत्या कर दी गई थी. उनका शव नहर किनारे मिला था, जिसके बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान जो कहानी सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया.

पैसों की बारिश का झांसा देकर ठगे 15 लाख
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी पप्पू उर्फ समीर खान ने सोशल मीडिया के जरिए अजय कुमार द्विवेदी से संपर्क किया था. उसने तंत्रमंत्र और कथित चमत्कारी शक्तियों के वीडियो भेजकर अजय को भरोसा दिलाया कि वह तांत्रिक क्रियाओं के जरिए धनवर्षा करा सकता है और उन्हें मालामाल बना देगा. अजय कुमार आरोपी के झांसे में आए हैं और धीरेधीरे करके आरोपी ने उसने करीब 15 लाख रुपये ठग लिए.

मांगे पैसे तो कर दी हत्या
काफी समय बीतने के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो अजय कुमार को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए और लगातार दबाव बनाने लगे. पुलिस के मुताबिक, रुपये लौटाने से बचने के लिए पप्पू उर्फ समीर खान ने अजय की हत्या की साजिश रची. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को नहर किनारे फेंक दिया.

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया. आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply