India

Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना

Nashik ATM Scam: नासिक शहर के सातपुर इलाके में एटीएम केंद्रों पर पैसे निकालने जाने वाले नागरिकों का ध्यान भटकाकर एटीएम कार्ड बदलने वाले शातिर गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। 24 जुलाई को महज कुछ घंटों के अंतराल में सातपुर इलाके में 2 अलगअलग स्थानों पर ऐसी घटनाएं हुईं। इसमें एक महिला और 2 बुजुर्गों को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने कुल 67 हजार रुपये की चपत लगा दी। इस मामले में सातपुर पुलिस स्टेशन में दो अलगअलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना

पहली घटना सातपुर एमआईडीसी क्षेत्र स्थित बाबासाहेब बेकरी के पास एटीएम केंद्र पर हुई। यहां के निवासी विजय शंकर गायकवाड़ 24 जुलाई की रात करीब 08:15 बजे पैसे निकालने गए थे। उसी दौरान वहां मौजूद करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ने गायकवाड़ का ध्यान भटकाकर उनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड चालाकी से बदल लिया। इसके बाद संदिग्ध ने गायकवाड़ के खाते से तीन बार में 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 30 हजार रुपये निकालकर ठगी की।

67 हजार रुपये उड़ाए, मामला दर्ज

इस मामले में क्राइम नंबर 650/2026 के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस हवलदार खरोटे मामले की जांच कर रहे हैं। दूसरी घटना उसी दिन शाम करीब 07:30 बजे सातपुर बस स्टैंड के सामने स्थित एटीएम केंद्र में हुई। त्र्यंबक रोड स्थित स्टाफ कॉलोनी क्षेत्र निवासी अक्काबाई शरद हिरे जब पैसे निकालने गईं, तो वहां मौजूद तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका का एटीएम कार्ड बदल दिया। संदिग्धों ने हिरे के खाते से तीन बार में 1010 हजार और एक बार में 7000 रुपये, ऐसे कुल 37 हजार रुपये निकालकर चंपत हो गए।

ये भी पढ़े:

संदिग्धों की तलाश जारी

इस मामले में क्राइम नंबर 651/2026 के तहत केस दर्ज कर पुलिस हवलदार बेंडकुले आगे की जांच कर रहे हैं। एक ही दिन सातपुर इलाके में हुई इन दोनों घटनाओं से नागरिकों में चिंता का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अहिरे के मार्गदर्शन में पुलिस टीमें इलाके के के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। सातपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे एटीएम बूथ के भीतर किसी अज्ञात व्यक्ति की मदद न लें और अपना गुप्त पिन नंबर किसी से साझा न करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply