IndiaTrending

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: नई SIT आज सुप्रीम कोर्ट में देगी पहली स्टेटस रिपोर्ट, क्या नपेंगे बड़े चेहरे?

Ram Mandir Donation SIT Report: उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच के लिए नई एसआईटी का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों और दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए राज्य सरकार ने इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच के लिए नई एसआईटी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: नई SIT आज सुप्रीम कोर्ट में देगी पहली स्टेटस रिपोर्ट, क्या नपेंगे बड़े चेहरे?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: नई SIT आज सुप्रीम कोर्ट में देगी पहली स्टेटस रिपोर्ट, क्या नपेंगे बड़े चेहरे?

नई गठित जांच टीम में पुलिस महानिरीक्षक किरण एस, अयोध्या रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा और अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है। नई टीम ने मामले में तेजी से काम शुरू कर दिया है और 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अपनी पहली स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा कि जांच कहां तक पहुंची है। इस रिपोर्ट में ट्रस्ट से जुड़े बड़े नाम भी सामने आ सकते है।

पुरानी टीम में शामिल थे प्रशासनिक अधिकारी

उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच के लिए पूर्व में गठित की गई एसआईटी में पुलिस अधिकारियों की जगह प्रशासनिक और वित्त विभाग के अधिकारी मुख्य भूमिका में थे। पुरानी टीम में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार शामिल थे। के हस्तक्षेप और नए निर्देशों के बाद अब जांच की कमान सीधे पुलिस विभाग के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों के हाथों में सौंप दी गई है।

चंपत राय का नया पैंतरा शुरू की चातुर्मास साधना

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव ने चार माह की चातुर्मास साधना शुरू कर दी। चढ़ावा चोरी प्रकरण में इस्तीफे के बाद एसआईटी और पुलिस जांच के बीच, उन्होंने 21 नवंबर तक अयोध्या में ही रहकर राम मंत्र जप और रामचरितमानस पाठ करने का फैसला किया है। वह रोज छह घंटे मौन रहकर साधना कर रहे है।

–

चंपत राय देवोत्थान एकादशी तक अयोध्या से बाहर नहीं जाएंगे, प्रकरण सामने आने के बाद 7 जून से ही वह रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन में एकांतवास में है। इस दौरान उनका समय नियमित पाठ, ध्यान और सीमित लोगों से मुलाकात में बीत रहा है। बीते दिनों चंपत राय से अयोध्या जिले के पांचों भाजपा विधायकों ने मुलाकात भी की थी।

चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित तौर पर गबन को लेकर अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच टीम ने नकदी, गाड़ियां, निवेश से जुड़े दस्तावेज और अन्य संपत्तियां बरामद की हैं, जिन्हें कथित तौर पर गबन किए गए फंड से खरीदा गया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply