India

AC या Defogger, बारिश में कार के शीशों की धुंध हटाने के लिए कौन है सबसे असरदार?

मानसून के दौरान कार चलाते समय एक परेशानी लगभग हर ड्राइवर को होती है. बारिश के समय कार की विंडशील्ड और साइड विंडो पर धुंध जम जाती है, जिससे बाहर का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता. अगर समय रहते इसे साफ न किया जाए, तो हादसे का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि धुंध हटाने के लिए चलाना सही है या डिफॉगर.

AC या Defogger, बारिश में कार के शीशों की धुंध हटाने के लिए कौन है सबसे असरदार?

आखिर शीशों पर धुंध क्यों जमती है?

के मौसम में कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर आ जाता है. इसी वजह से शीशों पर नमी जमा होने लगती है और कुछ ही देर में वह धुंद का रूप ले लेती है. इससे ड्राइवर की विजिबिलिटी कम हो जाती है और सुरक्षित ड्राइविंग मुश्किल हो सकती है.

पहले डिफॉगर का करें इस्तेमाल

अगर आपकी कार में फ्रंट या रियर दिया गया है, तो सबसे पहले उसे चालू करें. डिफॉर्गर गर्म हवा या हीटिंग एलिमेंट की मदद से शीशे पर जमी नमी को जल्दी हटाता है. कुछ ही मिनटों में विंडशील्ड साफ हो जाती है और बाहर का लुक साफ दिखाई देने लगता है.

डिफॉगर नहीं है तो AC करें ऑन

अगर कार में डिफॉगर नहीं है, तो एयर कंडीशनर सबसे अच्छा विकल्प है. कई लोग बारिश में AC चलाने से बचते हैं, लेकिन यह कार के अंदर की नमी को कम करने में मदद करता है। जैसेजैसे नमी घटती है, शीशों पर जमी धुंध भी साफ होने लगती है.

फ्रेश एयर मोड रखें चालू

धुंध जल्दी हटाने के लिए एयर सर्कुलेशन को फ्रेश एयर मोड पर रखें. इससे बाहर की ताजी हवा कार के अंदर आती है और नमी कम होने लगती है. यह तरीका शीशों को जल्दी साफ करने में मदद करता है.

इन गलतियों से बचें

धुंध हटाने के लिए शीशों को हाथ, कपड़े या टिश्यू से रगड़ने की कोशिश न करें. इससे कांच पर दाग और निशान पड़ सकते हैं, जिससे विजिबिलिटी और खराब हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply