India

अब SUV खरीदार भी CNG के दीवाने, अंडरबॉडी टैंक से बढ़ेगी मांग, 9 लाख कार बेचेगी कंपनी

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 202627 में उसकी CNG कारों की बिक्री 9 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगी. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 30 फीसदी ज्यादा होगी. कंपनी का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब तेजी से CNG कारों की ओर रुख कर रहे हैं.
मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी के मुताबिक, वित्त वर्ष FY27 की पहली तिमाही में कंपनी ने 2.2 लाख CNG कारें बेची हैं. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 58 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी है.

अब SUV खरीदार भी CNG के दीवाने, अंडरबॉडी टैंक से बढ़ेगी मांग, 9 लाख कार बेचेगी कंपनी

मारुति सुजुकी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी आई है. इसका सीधा असर ग्राहकों की पसंद पर पड़ा है और अब लोग कम खर्च में चलने वाली CNG कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. मारुति सुजुकी फिलहाल भारत में 15 अलगअलग CNG मॉडल बेचती है, जिनमें छोटी कारों से लेकर हल्के कमर्शियल वाहन तक शामिल हैं. पिछले वित्त वर्ष FY26 में कंपनी ने 7 लाख से ज्यादा CNG वाहन बेचे थे. वहीं, जून 2026 में कंपनी की कुल बिक्री में 42 फीसदी हिस्सेदारी CNG वाहनों की रही.

अब सिर्फ छोटी कार नहीं, SUV में भी बढ़ी CNG की मांग

पहले CNG कारों की मांग मुख्य रूप से छोटी कारों, वैन और Ertiga जैसी MPV तक सीमित थी, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल रहा है. पार्थो बनर्जी ने बताया कि अब SUV खरीदने वाले ग्राहक भी CNG वेरिएंट को पसंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी की नई Victoris SUV की 50 फीसदी से ज्यादा बिक्री अंडरबॉडी CNG टैंक वाले मॉडल की हो रही है. ग्राहकों की इसी पसंद को देखते हुए कंपनी ने नई Brezza Facelift में भी अंडरबॉडी CNG टैंक वाला विकल्प दिया है. इससे बूट स्पेस पर कम असर पड़ता है और ग्राहकों को ज्यादा सामान रखने की सुविधा मिलती है.

SUV बिक्री में भी बड़ा लक्ष्य

मारुति सुजुकी सिर्फ CNG सेगमेंट पर ही नहीं, बल्कि SUV बाजार में भी बड़ी बढ़त हासिल करना चाहती है. कंपनी ने FY27 में अपनी SUV बिक्री 25 से 30 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. पिछले साल कंपनी ने करीब 5.5 लाख SUV बेची थीं, जबकि इस साल लक्ष्य 7 लाख यूनिट का है.कंपनी को उम्मीद है कि नई Brezza Facelift और अन्य मौजूदा मॉडल इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे. मारुति के पोर्टफोलियो में इस समय Brezza, Fronx, Grand Vitara, Ertiga, Invicto, Jimny, XL6, e Vitara और Victoris जैसी कई लोकप्रिय SUV और यूटिलिटी व्हीकल मौजूद हैं.

SUV का बढ़ता दबदबा

कंपनी के कुल कारोबार में SUV की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है. FY23 में मारुति की कुल बिक्री में SUV का हिस्सा सिर्फ 12 फीसदी था, लेकिन अब FY27 की पहली तिमाही तक यह बढ़कर 30 फीसदी हो गया है. FY27 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी ने कुल 6,82,724 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 5,27,861 यूनिट था. वहीं, कंपनी की SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री भी बढ़कर 2,18,885 यूनिट पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,61,868 यूनिट थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply