BollywoodIndia

शूटिंग के दौरान घायल हुए Junior NTR, Shoulder Injury के बाद डॉक्टर्स ने दी पूरी तरह आराम की सलाह

शूटिंग के दौरान घायल हुए Junior NTR, Shoulder Injury के बाद डॉक्टर्स ने दी पूरी तरह आराम की सलाह
साउथ सिनेमा के स्टार जूनियर एनटीआर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर पिछली बार बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आ चुके हैं। हाल ही में जूनियर एनटीआर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें अभिनेता की कंधे की चोट का जिक्र किया है। 
जानकारी के मुताबिक, जूनियर एनटीआर को एक एक्टिविटी के दौरान कंधे पर चोट लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने जांच की और उन्हें करीब 6 से 8 हफ्ते का आराम करने के बताया है। 
जानिए एक्टर की टीम क्या बताया है?
असल में जूनियर एनटीआर की टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा, ‘हमे यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि मिस्टर एनटीआर के कंधे पर चोट लग गई है। ओवरऑल मेडिकल जांच के बाद,  डॉ. जे. मधुसूदन रावऔर डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें 6 से 8 हफ्ते पूरी तरह से आराम करने को कहा है। ताकि वह पूरी तरह से जल्दी ठीक हो सकें।’
फैंस को समयसमय पर हेल्थ अपडेट दिया जाएगा
एक्टर की टीम ने अपने बयान में यह भी लिखा है कि, ‘हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम उनकी सेहत और ठीक होने के बारे में सही समय पर ऑफिशियल जानकारी देते रहेंगे। आपके सपोर्ट के लिए बहुतबहुत धन्यवाद।’
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं जूनियर एनटीआर
इस समय अभिनेता जूनियर एनटीआर फिल्म ‘ड्रैगन’ में व्यस्त हैं। बता दें कि, यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील है। पिछले साल एनटीआर फिल्म ‘वॉर 2’ नजर आए थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन भी साथ थे। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply