IndiaTrending

Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi Police Arrested murder: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके साथ रह रहे साथी ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और आरोपी ने पूछताछ में मंदिर में शादी करने का दावा किया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस

खून से लथपथ मिला शव

मंगलवार सुबह बजरडीहा स्थित आवास विकास कॉलोनी के एक कमरे में बड़ी गैबी वीडीए कॉलोनी निवासी दीपांशु राय का शव खून से लथपथ मिला। मौके से पुलिस ने उसके साथ रह रहे कुश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का कहना है कि सोमवार देर रात दोनों ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया। आरोप है कि कुश पांडे ने दीपांशु पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि शव के पास ही मौजूद रहा।

पतिपत्नी की तरह साथ रहते थे दोनों युवक

गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक पतिपत्नी की तरह साथ रह रहे थे और उनके बीच पहले भी विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply