अगर आप रोज ऑफिस आनेजाने के लिए एक स्टाइलिश, किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो टीवीएस रेडर 125 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 83,410 रुपये है. इसमें दमदार 124.8 सीसी इंजन, 60 kmpl तक का माइलेज और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. यही वजह है कि लॉन्च के बाद से यह टीवीएस की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स में शामिल हो गई है.

कीमत और इंजन में क्या मिलता है खास
टीवीएस रेडर 125 को कंपनी ने ड्रम, सिंगल सीट, आईगो, एसएसई, एसएक्ससी डीडी और टीएफटी डीडी समेत कुल 7 वेरिएंट में पेश किया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 83,410 रुपये है, जबकि टॉप टीएफटी डीडी वेरिएंट की कीमत 99,620 रुपये तक जाती है. बाइक में 124.8 सीसी का एयर और ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7,500 rpm पर 11.2hp की पावर और 6,000rpm पर 11.75Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जिन ड्रम और सिंगल सीट वेरिएंट में आईगो असिस्ट सिस्टम नहीं मिलता, उनमें 11.2Nm का टॉर्क मिलता है.
| वेरिएंट | एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली |
| ड्रम | ₹83,410 |
| सिंगल सीट | ₹89,020 |
| आईगो | ₹93,570 |
| स्प्लिट सीट | ₹93,570 |
| एसएसई | ₹94,570 |
| एसएक्ससी डीडी | ₹97,775 |
| टीएफटी डीडी | ₹99,620 |
फीचर्स और सेफ्टी में भी नहीं करती निराश
टीवीएस रेडर 125 के सभी वेरिएंट में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जबकि टॉप टीएफटी डीडी वेरिएंट में 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन मिलती है. इसमें वॉइस असिस्ट, कॉल मैनेजमेंट, ऑन कंसोल नोटिफिकेशन और टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. टीएफटी डीडी और एसएक्ससी डीडी वेरिएंट में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल एबीएस मिलता है. इसके अलावा बाइक में ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसकी मदद से कम स्पीड पर बिना एक्सीलेटर दिए बाइक आगे बढ़ सकती है.
माइलेज, वजन और कलर ऑप्शन
टीवीएस रेडर 125 का एआरएआई माइलेज 56.7kmpl बताया गया है. जबकि असल इस्तेमाल में यूजर्स को ट्रैफिक और चलाने के तरीके के हिसाब से औसतन 55 kmpl से 65 kmpl के बीच माइलेज मिल सकती है. इसका वजन 123 किलोग्राम से 125 किलोग्राम तक है, जबकि सभी वेरिएंट में 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. कंपनी इस बाइक को दो तरह के अलॉय व्हील फिनिश के साथ कुल 13 कलर ऑप्शन में बेचती है. इसमें ग्रे, ब्लैक, रेड, ब्लू, पर्पल और येलो जैसे रंग शामिल हैं. इसके अलावा ब्लैक पेंथर, आयरन मैन, डेडपूल और वूल्वरिन से प्रेरित चार खास डिजाइन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं.



