India

Guru Purnima 2026 Wishes: जीवन के सबसे पहले गुरु मां को भेजें गुरु पूर्णिमा की ये बेस्ट शुभकामनाएं और कोट्स

हमारे जीवन की पहली गुरु मां ही होती है. पिता भी देखभाल में और बच्चों को बड़ा करने में अहम रोल निभाते हैं पर एक मां को पहला गुरु ही पुकारा जाता है. गुरु पूर्णिमा का दिन उन मांओं को भी समर्पित होता है. मां हमें खाना, उठना, बैठना और कई चीजें सिखाती है. इसलिए उसे लाइफ का सबसे पहले गुरु पुकारा जाता है. आषाढ़ मास की पूर्णिमा को पड़ने वाला इस दिन को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. दरअसल, गुरु पूर्णिमा का दिन महर्षि वेदव्यास जी को समर्पित है. उन्होनें चारों वेदों का संकलन, महाभारत की रचना और 18 पुराणों का संकलन किया. इसी कारण उन्हें आदि गुरु भी कहते हैं. इस दिन को व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है.

Guru Purnima 2026 Wishes: जीवन के सबसे पहले गुरु मां को भेजें गुरु पूर्णिमा की ये बेस्ट शुभकामनाएं और कोट्स

ये दिन न सिर्फ अपने गुरु को सम्मान देने का पर्व है बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा में ज्ञान के प्रति समर्पण का पर्व भी है. हमारे देश में गुरु वो नहीं होता जो शिक्षा देता हो बल्कि वो हमें जीवन की सही राह और अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाना वाला मार्गदर्शक होता है. इस मौके पर मां और गुरु को भेजें से कोट्स, शायरी और शुभकामनाएं….

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

  1. मेरे जीवन के सभी गुरु मेरे मातापिता और शिक्षकों को नमन है जिन्होंने जीवन की हर मुश्किल राह पर सही दिशा दिखाकर बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी.
  2. खुद जलकर दूसरों को रोशन करने वाले गुरु को नमन है. आपके ज्ञान, संस्कार और आशीर्वाद से कामयाबी की राह आसान हो जाती है. आपको गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
  3. मां एक योद्धा है जो अपने बच्चे की हर मुश्किल को अपनी मुश्किल मान लेती है. खाना, पीना, चलना, उठनाबैठना… जीवन के हर जरूरी पहले काम को सीखाने वाली मां को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!!
  4. गुरु वही होता है जो अपने शिष्यों की गलतियों को पहचान कर उन्हें सुधारने का साहस देने के साथ हिम्मत भी देता है. ऐसे गुरुओं को गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रणाम!!
  5. हमारी पहली गुरु मां ही होती है जो बिना किसी किताब के बोलना, चलना, संस्कार, प्रेम और जीवन के सबसे अनमोल पाठ सिखाती है. सच्ची योद्धा मां को गुरु पूर्णिमा पर सादर प्रणाम!!
  6. एक मां सिर्फ जन्म देने वाली नहीं होती वो लाइफ की हर सिचुएशन में सही राह दिखाने वाली पहली और सबसे महान गुरु होती हैं. गुरु पूर्णिमा पर मां को मेरा शतशत नमन.
  7. स्कूलकॉलेज या दूसरी क्षेत्रों में गुरु मिलते हैं और एक समय पर शिष्यों से अलग हो जाते हैं. पर मां है जो जीवन के हर कदम पर बतौर महान गुरु साथ खड़ी रहती है. उस मां को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
  8. मां के प्यार में अनोखी दुनिया, डांट में सीख, ममता में संस्कार और आशीर्वाद में कामयाबी छिपी होती है. ऐसे महान गुरु को गुरु पूर्णिमा की अनंत शुभकामनाएं.
  9. अगर घर हमारा पहला स्कूल है तो उसकी पहली टीचर मां है. वो हमें सही संस्कार देते हुए बताती है कि कैसे जिंदगी में आगे बढ़ना है. गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं मां!!
  10. मां ने सिर्फ पढ़नालिखना नहीं सिखाया. उसे दूसरों का सम्मान करना, ठीक से जीन और हर समय मजबूत बने रहना भी सिखाया। मां, आपको गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply