BJP Event On Sant Ravidas Birth Anniversary: संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीर गोवर्धनपुर में आयोजित होने वाली ‘समरसता संकल्प सभा’ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 29 जुलाई को दोपहर तीन बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में 25 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को लेकर प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

131 कलश ग्रहण करेंगे 27 राज्यों के प्रतिनिधि
सभा में देशभर से संतमहात्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा 27 राज्यों से आने वाले प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये प्रतिनिधि संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र माटी से तैयार 131 कलश ग्रहण करेंगे, जिन्हें अपनेअपने राज्यों में ले जाकर समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और मानव गरिमा का संदेश पहुंचाया जाएगा। भाजपा इसे राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान की महत्वपूर्ण शुरुआत मान रही है।
आयोजन स्थल पर की गई स्वयंसेवकों की तैनाती
कार्यक्रम स्थल पर संत समाज, विशिष्ट अतिथियों, प्रबुद्धजनों, महिलाओं और मीडिया के लिए अलगअलग ब्लॉक बनाए गए हैं, ताकि सभी को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से बैठने की सुविधा मिल सके। आयोजन स्थल पर स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है, जो आगंतुकों का मार्गदर्शन करेंगे।
सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, राजस्थान के तथा अन्य वरिष्ठ नेता और देश के प्रमुख संतमहात्मा शामिल होंगे।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से संत रविदास के विचारों को जनजन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता के संदेश को देशव्यापी स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। सीर गोवर्धनपुर से शुरू होने वाला यह अभियान आने वाले समय में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।



