India

दो दमदार सबकॉम्पैक्ट SUVs आमने-सामने, Brezza Facelift और XUV 3XO में किसे चुनना रहेगा समझदारी?

सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में अलगअलग ब्रांड की कई सारी गाड़ियां लॉन्च होने के कारण अब मुकाबला काफी कड़ा हो गया है. मारुति ने अपनी ब्रेजा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है और कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए इस एसयूवी कार में काफी कुछ बदलाव भी किए गए हैं. दूसरी तरफ, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ है, जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं और यह गाड़ी अच्छी रोड प्रेजेंस भी देती है. इसलिए आज हम आप इस खबर के माध्यम से दोनों के बीच कंपेरिजन करके बताने जा रहे हैं.

दो दमदार सबकॉम्पैक्ट SUVs आमने-सामने, Brezza Facelift और XUV 3XO में किसे चुनना रहेगा समझदारी?

Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: कीमत

की कीमत 7.4 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की प्राइस 13.71 लाख रुपये है. वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की प्राइस 7.8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.04 लाख रुपये तक जाती है.

मॉडलमारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
कीमत7.4 लाख रुपये से 13.71 लाख रुपये
7.8 लाख रुपये से 15.04 लाख रुपये

Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: डाइमेंशन

साइज के मामले में दोनों एसयूवी में अंतर देखने को मिलता है . के मुकाबले मारुति ब्रेजा 5 मिलीमीटर लंबी और 38 मिलीमीटर ऊंची कार है. वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ब्रेजा से 31 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है और इसका व्हीलबेस 100 मिलीमीटर लंबा है. लंबे व्हीलबेस का सीधा मतलब है कि केबिन के अंदर पैसेंजर को बेहतर लेगरूम स्पेस मिलती है. ज्यादा चौड़ाई होने की वजह से तीन पैसेंजर को शोल्डर रूम भी बेहतर मिल पाता है.

मॉडलमारुति ब्रेजा फेसलिफ्टमहिंद्राअंतर
लंबाई3995 मिलीमीटर3990 मिलीमीटर5 मिलीमीटर
चौड़ाई1790 मिलीमीटर1821 मिलीमीटर
ऊंचाई1685 मिलीमीटर1647 मिलीमीटर38 मिलीमीटर
व्हीलबेस2500 मिलीमीटर2600 मिलीमीटर

Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: कलर ऑप्शन

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट
महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
विवासियस ऑरेंजसिट्रीन येलो
लस्ट्रस बेजडीप फॉरेस्ट
आर्कटिक व्हाइटड्यून बेज
सिजलिंग रेडएवरेस्ट व्हाइट
स्प्लेंडिड सिल्वरगैलेक्सी ग्रे
मैग्मा ग्रेनेबुला ब्लू
ब्लूइश ब्लैकस्टेल्थ ब्लैक
टैंगो रेड

Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: पावरट्रेन

पावरट्रेन ऑप्शन के मामले में दोनों एसयूवी अलगअलग तरह के ग्राहकों को टारगेट करती हैं. मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें एक 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन , एक पेट्रोलसीएनजी ऑप्शन , और फ्रॉन्क्स वाला नया 1.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन शामिल हैं .सीएनजी का विकल्प उन खरीदारों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है जिनकी प्राथमिकता कम रनिंग कॉस्ट है. यह इंजन 6स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.

इंजनमारुति ब्रेजा फेसलिफ्टमहिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
इंजन1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी1लीटर टर्बो पेट्रोल1.2लीटर टर्बोपेट्रोल1.2लीटर टीजीडीआई टर्बोपेट्रोल1.5लीटर डीजल
पावर103 पीएस88 पीएस110 पीएस112 पीएस130 पीएस117 पीएस
टॉर्क139 एनएम121.5 एनएम170 एनएम200 एनएम230 एनएम300 एनएम
ट्रांसमिशन6स्पीड एमटी / 6स्पीड एटी6स्पीड एमटी6स्पीड एमटी6स्पीड एमटी, 6स्पीड एटी6स्पीड एमटी, 6स्पीड एटी
6स्पीड एमटी, 6स्पीड एएमटी
ड्राइवट्रेनएफडब्लूडीएफडब्लूडीएफडब्लूडीएफडब्लूडीएफडब्लूडीएफडब्लूडी

दूसरी ओर, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करती है. इसमें दो टर्बोपेट्रोल इंजन ऑप्शन : 1.2लीटर एमस्टैलियन और एक ज्यादा पावरफुल 1.2लीटर टीजीडीआई टर्बोपेट्रोल दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें 1.5लीटर का डीजल इंजन भी मिलता है, जिसके साथ 6स्पीड एमटी और 6स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है. इन दोनों एसयूवी कार में फ्रंटव्हीलड्राइव कॉन्फिग्रेशन मिलता है.

Maruti Brezza Facelift vs Mahindra XUV 3XO: फीचर और सेफ्टी

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट और एक्सयूवी 3एक्सओ कार में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, ऑटोएलईडी हेडलैंप, पुशबटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं. महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी में बड़ा 12.25इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि ब्रेजा फेसलिफ्ट में 10.1 इंच यूनिट मिलती है. इन दोनों एसयूवी कार में वायरलेस एंड्रॉइड और एप्पल कारप्ले के साथ कनेक्टेड कार टेक फीचर्स भी मिलते हैं.

राइडिंग के लिए महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी में 17व्हील व्हील सेटअप दिया गया है, जबकि फेसलिफ्ट ब्रेजा कार में 16व्हील सेटअप मिलता है. जहां महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, वहीं मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में सिंगलपेन सनरूफ मिलता है. नई मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी में एचयूडी , एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैडल शिफ्टर्स और लेवल1 एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में लेवल2 एडीएएस सूट मिलता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply