ChhattisgarhIndia

CG E-Office Ranking: जून में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बना नंबर-1, डिजिटल गवर्नेंस में अव्वल

रायपुर.

CG E-Office Ranking: जून में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बना नंबर-1, डिजिटल गवर्नेंस में अव्वल

छत्तीसगढ़ में जून 2026 की ईऑफिस रैंकिंग जारी कर दी गई है। यह रैंकिंग ईऑफिस के फाइल निपटान, रिस्पॉन्स टाइम और प्रदर्शन के आधार पर तैयार की है, जिसके अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पहले स्थान पर है। इसी तरह उद्योग एवं लोक निर्माण विभाग टॉप10 में शामिल है।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कामकाज निपटाने में पहले, गृह विभाग दूसरे, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तीसरे, ग्रामीण उद्योग विभाग चौथे, नगरीय प्रशासन विभाग 21वें, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 30वें, स्कूल शिक्षा विभाग 14वें, वित्त विभाग 15वें और उच्च शिक्षा विभाग 16वें स्थान पर है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारीकर्मचारी सम्मानित
मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यक्रम में ईऑफिस के माध्यम से फाइलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जून माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारीकर्मचारी, सभी विभागाध्यक्ष तथा प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

जिला व विभागाध्यक्ष स्तर पर सम्मान
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मंत्रालय की तर्ज पर विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं जिला स्तर पर भी हर माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 100% डिजिटल ऑनबोर्डिंग: ईएचआरएमएस , स्पैरो और ईऑफिस प्रणालियों में सभी अधिकारीकर्मचारियों की शतप्रतिशत ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन एसीआर व बायोमेट्रिक उपस्थिति: वर्ष 202526 के लिए वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन भरने और आधारसक्षम बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराने को अनिवार्य किया गया है।

राज्य स्तर पर पुरस्कार
अगले माह से ईऑफिस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागाध्यक्ष कार्यालय और सर्वश्रेष्ठ जिला कार्यालय को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 1 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक की अवधि का संचयी आकलन कर स्कोरबोर्ड और जिलों/विभागों की रैंकिंग जारी की जाएगी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभाग एवं अधिकारी सम्मानित
विभागीय श्रेणी प्रथम लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, द्वितीय गृह विभाग, तृतीय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को सम्मानित किया गया इसी प्रकार अधिकारी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ता संयुक्त सचिव श्रेणी में भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, अनुपम त्रिवेदी द्वितीय, सच्चिदानंद आलोक तृतीय। उप सचिव श्रेणी में दूरदेशी राम सोन्टापर प्रथम, शिव कुमार सिंह द्वितीय, किशोर कुमार भूआर्य तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हे सम्मानित किया गया।
अवर सचिव श्रेणी में पूरन लाल साहू प्रथम, मगन लाल पवार द्वितीय, अरुण कुमार मिश्रा तृतीय, अनुभाग अधिकारी श्रेणी में नंद कुमार मेश्राम प्रथम, शिवकुमार गोंड द्वितीय, वीरेन्द्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे, विशेष सम्मान सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में आलोक जोशी तथा वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सुश्री ललिता राय को सम्मानित किया गया। कनिष्ठ सचिवालय सहायक में उमेश यादव प्रथम, प्रभु सिंह राठिया द्वितीय, सतकुमार भास्कर तृतीय, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रेणी में अभिषेक दास प्रथम, माया देवांगन द्वितीय, अमित हूमाने तृतीय, इसके अलावा, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए उप सचिव क्लेमेनटिना लकड़ा, अवर सचिव दिव्या वैष्णव सहित 19 अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply