BiharIndiaTrending

बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव, चार जोन और 12 रेंज व्यवस्था फिर लागू

पटना 
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस के कामकाज को प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर दोबारा जोन और रेंज की व्यवस्था लागू की गई है। पूरे बिहार में चार पुलिस जोन बनाए गए हैं, जहां आईजी रैंक के अधिकारी की तैनात होगी। वहीं रेंज की कमान डीआईजी को सौंपी जाएगी। गृह विभाग ने इससे संबंधित संकल्प जारी कर दिया है

बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव, चार जोन और 12 रेंज व्यवस्था फिर लागू

सभी जोन में तीनतीन रेंज होंगे
गृह विभाग द्वारा जारी संकल्प के मुताबिक पूरे बिहार को चार पुलिस जोन में बांटा गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में पुलिस जोन होगा। इनके अधीन 33 रेंज रहेंगे। पटना जोन में केन्द्रीय क्षेत्र पटना , मगध रेंज और शाहाबाद रेंज को शामिल किया गया है।

वहीं मुजफ्फरपुर जोन में तिरहुत , चंपारण और सारण रेंज आएंगे। इसके अलावा दरभंगा जोन के अधीन मिथिला , कोशी

और पूर्णिया रेंज शामिल होगा। जबकि भागलपुर जोन के अधीन पूर्वी क्षेत्र मुंगेर और बेगूसराय रेंज शामिल किए गए हैं।

बदले जाएंगे कई अधिकारी
साल साल पहले पुलिस जोन की व्यवस्था को खत्म करते हुए बिहार के सभी जिलों को 12 रेंज में बांटा गया था। इससे संबंधित आदेश 13 अगस्त 2019 को जारी किया गया था। लेकिन इस वर्षों में इसका कोई फायदा नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सरकार को इसमें बदलाव कर दोबारा पुरानी व्यवस्था को लागू करने का प्रस्ताव भेजा था। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जोन और रेंज पुलिसिंग की व्यवस्था को दोबारा लागू करने का संकल्प जारी कर दिया है।

मौजूद व्यवस्था में रेल पुलिस को छोड़कर जो बारह रेंज हैं उसमें कई में आईजी रैंक के अफसर तैनात हैं। अब रेंज में डीआईजी रैंक के ही अफसर रहेंगे जबकि रेंज की कमान आईजी को सौंपी जाएगी। ऐसे में जल्द ही अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल तय है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply