IndiaTrending

Fatehpur Student Protest: चंदा जुटाकर 300 रुपये में तैयार कराए गए बैनर, अब शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट

Fatehpur Student Protest Banner: जिले के 74 वर्ष पुराने सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर नया खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रदर्शन के लिए छात्रों ने मात्र 300 रुपये में बैनर, पोस्टर और तख्तियां तैयार कराई थीं। अब प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि प्रदर्शन के पीछे बाहरी लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

Fatehpur Student Protest: चंदा जुटाकर 300 रुपये में तैयार कराए गए बैनर, अब शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
Fatehpur Student Protest: चंदा जुटाकर 300 रुपये में तैयार कराए गए बैनर, अब शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट

24 घंटे में तैयार की गई आंदोलन की पूरी रणनीति

जानकारी के अनुसार, छात्रों ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 घंटे के भीतर आंदोलन की पूरी रणनीति तैयार कर ली थी। प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रबंधन ने अधिकांश मांगें स्वीकार कर लीं और स्कूल में पंखे लगाने सहित अन्य सुविधाओं में सुधार का काम भी शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को करीब एक हजार छात्रों ने पानी, सफाई, बिजली, पंखे और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। लगभग चार घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बाहरी लोगों की भूमिका की भी होगी जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि की रूपरेखा तैयार करने में चार छात्र और दो छात्राओं की प्रमुख भूमिका थी। पुलिस और प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं इस आंदोलन को बाहरी लोगों का समर्थन या मार्गदर्शन तो नहीं मिला। इसी बिंदु को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

चंदा जुटाकर छात्रों ने बनवाई बैनर पोस्टर, तख्तियां

जांच के दौरान छात्रों ने बताया कि आपस में चंदा जुटाकर 300 रुपये में बैनर, पोस्टर और तख्तियां बनवाई गई थीं। बताया गया कि दिल्ली प्रवास के दौरान छात्रों ने ऐसे आंदोलनों को देखा था, जिसके बाद उन्होंने अपने विद्यालय में भी उसी तर्ज पर प्रदर्शन की योजना बनाई।

जांच में यह भी सामने आया कि प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले अधिकांश छात्र सामान्य परिवारों से हैं, जबकि एक छात्र के पिता निम्न श्रेणी के कर्मचारी बताए गए हैं। निरीक्षक निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि पूरे मामले में विद्यालय प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply