IndiaTrending

आगरा में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ ले गए जेवर और नकदी, जाते-जाते फ्रिज में रखी राबड़ी भी चट कर गए चोर

Agra Railway Colony Theft Case: शहर में चोरी की वारदातें तो अक्सर सामने आती हैं, लेकिन आगरा कैंट की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी की एक घटना ने इसलिए लोगों का ध्यान खींच लिया, क्योंकि चोर लाखों के जेवर और नकदी के साथ फ्रिज में रखी राबड़ी भी साफ कर गए। चोरी की यह वारदात दिनदहाड़े थाना सदर क्षेत्र की जी8 ए नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में हुई।

आगरा में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ ले गए जेवर और नकदी, जाते-जाते फ्रिज में रखी राबड़ी भी चट कर गए चोर
आगरा में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ ले गए जेवर और नकदी, जाते-जाते फ्रिज में रखी राबड़ी भी चट कर गए चोर

पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल अधिकारी के घर हुई चोरी

पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल के पद पर तैनात सोनम पांडे, पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे ड्यूटी के लिए आगरा कैंट स्थित पार्सल विभाग गई थीं। सुबह करीब 10 बजे घर से निकलने के दौरान बच्चों को स्कूल भेज दिया गया था। दोपहर करीब 2 बजे जब वह वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था।

बदमाशों ने फ्रिज भी खंगाला और उसमें रखी राबड़ी खा गए

चोर घर से के आभूषण, करीब 5 हजार रुपये की नकदी, एक कीपैड मोबाइल फोन, भगवान के जेवर और दान पेटी चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने आए बदमाशों ने फ्रिज भी खंगाला और उसमें रखी राबड़ी तक खा गए।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से कॉलोनी के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस घटना में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि चोरों ने माल के साथ मिठाई का भी पूरा इंतजाम कर लिया!

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply