IndiaUttar Pradesh

दिल्ली समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, गुजरात में स्कूल बंद… असम-ओडिशा में बाढ़ से हाल बेहाल, पहाड़ों का क्या है हाल?

IMD Weather Alert:देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले कुछ दिन भारी पड़ सकते हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 31 जुलाई से 5 अगस्त तक दिल्लीएनसीआर समेत अलगअलग राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का आज यानी कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गुजरात में रेड अलर्ट के बीच स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि ओडिशा और असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं.

दिल्ली समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, गुजरात में स्कूल बंद… असम-ओडिशा में बाढ़ से हाल बेहाल, पहाड़ों का क्या है हाल?

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मूकश्मीरलद्दाख क्षेत्र में 5 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. तेज हवाओं, बिजली गिरने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 31 जुलाई से 4 अगस्त तक अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

मध्य और पूर्वी भारत में भी मानसून रहेगा मेहरबान

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी. विशेष रूप से विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मानसून सक्रिय रहेगा. बिहार में 5 अगस्त तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत में भी अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. दूसरी ओर कोंकणगोवा, सौराष्ट्रकच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान है.

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने गुजरात के कई जिलों में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, तापी, डांग, नर्मदा समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है. अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं. कई जिलों में शुक्रवार को स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

असम और ओडिशा में बाढ़ से हाल बेहाल

वहीं, ओडिशा में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बालासोर, भद्रक, जाजपुर और मयूरभंज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. अब तक 1.65 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि छह लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और हीराकुंड बांध पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

असम में भी बाढ़ का असर जारी है. राज्य में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. राहत शिविरों में हजारों लोग शरण लिए हुए हैं. मौसम विभाग ने असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और आंधीतूफान की चेतावनी जारी की है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply