TrendingUttar Pradesh

Lucknow University Convocation 2026: दीक्षांत से पहले लविवि पहुंचे राजभवन के अधिकारी, परिसर में दौरे को लेकर तेज हुई चर्चाएं

Lucknow University Convocation 2026: दीक्षांत से पहले लविवि पहुंचे राजभवन के अधिकारी, परिसर में दौरे को लेकर तेज हुई चर्चाएं

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय का 69वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। इस अवसर पर कुल 1,25,239 विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्रियां प्रदान की गईं।

111 मेधावियों को 204 पदकों से किया गया सम्मानित

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 111 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 204 पदक प्रदान किए गए। इनमें 80 छात्राएं और 31 छात्र शामिल रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह सम्मान विभिन्न संकायों और पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दिया गया।

248 शोधार्थियों को मिली पीएचडी की उपाधि

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि इस वर्ष 248 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में 44 देशों के विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, जो विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है।

विश्वविद्यालय में इतने छात्रछात्राएं कर रहे हैं अध्ययन

कुलपति के अनुसार वर्तमान में विश्वविद्यालय में—

  • 93,536 स्नातक छात्रछात्राएं
  • 31,006 परास्नातक विद्यार्थी
  • 419 डिप्लोमा पाठ्यक्रम के विद्यार्थी
  • 30 ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
इन प्रमुख अतिथियों की रही मौजूदगी

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर रहे।

हालांकि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे समारोह में शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कार्यक्रम में भाग लिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply