TrendingUttar Pradesh

UP Board Exam 2027: पंजीकरण में देरी पड़ी भारी! बोर्ड ने साफ कहा नहीं बढ़ेगी अंतिम तारीख, स्कूलों को सख्त निर्देश

UP Board Exam 2027: पंजीकरण में देरी पड़ी भारी! बोर्ड ने साफ कहा नहीं बढ़ेगी अंतिम तारीख, स्कूलों को सख्त निर्देश

लखनऊः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में सभी विद्यालयों को निर्धारित समय के भीतर छात्रों के आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण तथा 10वीं और 12वीं के परीक्षा आवेदन पत्र तय समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे।

ये हैं महत्वपूर्ण अंतिम तिथियां

यूपी बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार

कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है।
कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

विद्यालयों को इसी समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

डेटा भरते समय बरतें विशेष सावधानी

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करने से पहले विद्यालय के मूल अभिलेखों से उसका मिलान अवश्य कर लें।

विशेष रूप से इन जानकारियों की जांच करने को कहा गया है

छात्र का नाम
मातापिता का नाम
जन्मतिथि
जेंडर
चयनित विषय

यदि ऑनलाइन डेटा अपलोड होने के बाद किसी छात्र के विवरण या अंकपत्र में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।

लापरवाही करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल 1 अप्रैल 2026 से संचालित है। इसके बावजूद यदि कोई विद्यालय समय पर नामांकन या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply