IndiaTrendingUttar Pradesh

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा; गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौत

हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान करते समय चार कांवड़ श्रद्धालु तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूब गए। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा; गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौत

काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद चारों युवकों को गंगनहर से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शिवांशु पुत्र पवन सिंह, नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश तथा रोहित पुत्र भवानी प्रजापति के रूप में हुई है। सभी श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जल पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर चारों शवों को नहर से बाहर निकाला। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगनहर और अन्य जल स्रोतों में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें तथा निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही पानी में उतरें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply